![]()
एस.डी.पी.डी पब्लिक स्कूल में 10 दिन के कड़े प्रशिक्षण वाले एनसीसी (NCC) कैंप से सफलतापूर्वक लौटने पर होनहार छात्रों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कैंप से लौटे इन कैडेट्स का स्कूल के सचिव अंकुर शर्मा, प्रबंधिका गीता शर्मा और प्रधानाचार्य बी.एस. तोमर द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। प्रबंधन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कैंप में सीखे गए कौशल से बच्चों के व्यक्तित्व में निखार आया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इन एनसीसी छात्रों ने अपने उत्कृष्ट अनुशासन और व्यवहार से स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं का बेहतरीन मार्गदर्शन किया है। इनकी लगन और मेहनत बाकी सभी बच्चों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। शिक्षकों ने भी कैडेट्स की जमकर सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Source link
एनसीसी कैंप से लौटे एस.डी.पी.डी के छात्रों का भव्य सम्मान:बुलंदशहर में प्रबंधिका, सचिव और प्रधानाचार्य ने किया अभिनंदन, उज्ज्वल भविष्य की कामना की