जरगांव में डाक कावड़ से शिवलिंग का जलाभिषेक:हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे शिव भक्त, ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर


मुरादाबाद के बिलारी तहसील के जरगांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को महाकाल डाक कावड़ बेड़ा के शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। ये भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर गांव पहुंचे थे। सुबह 9 बजे, सभी शिव भक्तों ने प्राचीन शिव मंदिर लूखड़ बाबा की परिक्रमा की और फिर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। जैसे ही कावड़ बेड़ा जल लेकर गांव में प्रवेश किया, ग्रामवासियों में भारी उत्साह देखा गया। मंदिर प्रांगण ‘हर हर महादेव’ के नारों से गूंज उठा। ग्रामवासियों के अनुसार, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त की रात 9 बजे सभी कावड़ यात्री जरगांव से हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया था। 16 अगस्त की शाम 4 से 5 बजे के बीच उन्होंने संकल्प के साथ जल उठाया और 17 अगस्त की सुबह 9 बजे डाक कावड़ का जल लेकर प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। इस मौके पर डॉक्टर प्रतिपाल सिंह, वीरपाल सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, शिव कुमार, बॉबी सोवी, संजू सिंह, अमित राघव, अरविंद शर्मा, गोपाल कश्यप, पवन प्रताप सिंह, दुर्गपाल, राहुल यशवीर सहित कई सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित थे। डाक कावड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों में मोहित, हरि सिंह, विपुल, मुकेश, अनमोल, कृष्णा, भूरा, विकास, हर्षित, मोनू, बब्बू और रवि कुमार प्रमुख थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *