दोस्त को गोली मारने वाला एनकाउंटर में अरेस्ट:गाजियाबाद पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी, प्रेमिका को लेकर मारी थी गोली


गाजियाबाद के विजयनगर में 16 अगस्त की रात को दोस्त को 2 गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में अरेस्ट कर लिया। जहां विजयनगर पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को रोकने का प्रयास किया, इसके बाद दोनों पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक युवक के पैर में गोली मारकर दबोच लिया, जबिक दूसरे को भागते हुए पकड़ा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि अमन के पैर में गोली मारी है। अमन ने अपने साथी अरुण के साथ मिलकर आकाश को गोली मारी दी थी। दोस्ती में कहासुनी के बाद मारी गोली विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार निवासी आकाश रविवार रात चाऊमीन खाने के लिए स्वदेशी चौक के पास दुकान पर गया था। इसी दौरान अमन अपने साथी अरुण बाइक से वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद अमन ने आकाश पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आकाश घायल होकर गिर गया। इसके बाद अमन और उसका साथी बाइक से मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विजयनगर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी जुटाई। प्रेमिका से बात करने पर मारी गोली पुलिस ने आकाश को गोली मारने वाले अमन और अरुण से पूछताछ की। जिसमें सामने आया है कि अमन और आकाश में पहले से दोस्ती थी। दोनों विजयनगर निवासी युवती से बात करते थे। जिसमें अमन ने पहले भी आकाश से कहा था कि लड़की का पीछा करना छोड़ दे। लेकिन आकाश चोरी छिपे बात करता था। घटना के दिन 16 अगस्त की शाम को भी दोनों में कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। जहां रात में अमन ने अपने साथी अरुण के साथ मिलकर आकाश को गोली मार दी। आकाश की हालत अभी भी गंभी बनी हुई है। ACP जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आकाश का संतोष हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से 2 तमंचे, एक बाइक बरामद की है। रात में सीएचएसपी स्कूल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दोनों युवकों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस एनकाउंटर में दोनों को अरेस्ट किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *