![]()
यूपी के भदोही में पत्नी की बिदाई कराने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। आंख में तिनका आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने हादसा देखा तो तत्काल मदद के लिए पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ा दिया। मई में शादी हुई थी वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना गोपीगंज थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। फलाहारी बाबा निवासी संदीप बिंद अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए कोइरौना थाना क्षेत्र स्थित ससुराल जा रहा था। वह सूफीनगर के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसकी आंख में कुछ चला गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। संदीप अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह अपनी मां के साथ मुंबई में रहकर काम करता था। उसके पिता आंखों से देख नहीं पाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही उसके माता-पिता मुंबई से गांव के लिए रवाना हो गए। परिवार में संदीप की एक विवाहित बहन भी है। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार को उम्मीद थी कि संदीप पत्नी की बिदाई कराकर घर लौटेगा और फिर मुंबई चला जाएगा, लेकिन एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। लेकिन ससुराल पहुंचने से पहले ही रास्ते में हादसा हो गया। जिस युवक के घर में पत्नी की बिदाई को लेकर तैयारियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिजनों के मुताबिक, संदीप की शादी इसी साल मई में हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद हुए इस हादसे ने दोनों परिवारों को झकझोर दिया है।
Source link
पत्नी की विदाई कराने जा रहे युवक की मौत:भदोही में आंख में तिनका आने पर बाइक डिवाइडर से टकराई, मई में हुई थी इकलौते बेटे की शादी