रसोई गैस की किल्लत पर आशीष पटेल ने दी जानकारी:बस्ती में मंत्री बोले, पश्चिम एशिया युद्ध से थोड़ी समस्या, PM कर रहे निगरानी


कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल बुधवार को बस्ती पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सिलाई मशीन सहित अन्य सामग्री वितरित की। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री ने शासन की उपलब्धियां गिनाईं। दैनिक भास्कर द्वारा रसोई गैस की किल्लत पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का हल्का-फुल्का असर निश्चित तौर पर है। उन्होंने जोड़ा कि प्रधानमंत्री इस स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। 40 हजार रुपये देने की घोषणा बस्ती मेडिकल कॉलेज से मरीजों को गोरखपुर या लखनऊ रेफर किए जाने और रास्ते में उनकी मौत होने संबंधी सवाल पर मंत्री ने जिलाधिकारी को इस विषय को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा सरकार बदलने पर महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने की घोषणा पर आशीष पटेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक सरकार में थे, तब उन्होंने यह काम क्यों नहीं किया। मंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ‘डिलीवरी’ देती है, जबकि विपक्ष केवल वादे करता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *