संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति का तीन साल बढ़ा कार्यकाल:राज्यपाल ने लेटर किया जारी, साल 2023 में संभाला था पद


सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा का कार्यकाल कुलाधिपति राज्यपाल ने तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। 22 अगस्त 2023 को कुलपति बने बिहारी लाल शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो रहा था। इसके पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका कार्यकाल अगले तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। इस आशय का लेटर सोमवार दोपहर राजभवन से जारी किया गया। विश्वविद्यालय को आगे ले जाने की दिशा में होगा काम कार्यकाल बढाए जाने के बाद कुलपति बिहारी लाल शर्मा ने कहा – राज्यपाल कुलाधिपति ने मुझपर भरोसा करते हुए एक बार फिर मुझे विश्वविद्यालय की कमान दी है। उनके इस विश्वास और भरोसे पर खरा उतरते हुए। आने वाले तीन सालों में विश्वविद्यालय को नयी उचाईयों पर ले जाने के लिए प्रयत्नशील रहूंगा और विश्वविद्यालय को NAC में A++ की रैंक दिलाना मेरा पहला लक्ष्य रहेगा। इसके अलावा शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के संर्वांगीण विकास के लिए नयी शिक्षा नीति के अनुपालन में शिक्षण कार्य कराया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा हिमांचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की तहसील झण्डूत्ता, ग्राम पंचायत रोहल के भदोल गांव के रहने वाले हैं। इन्होने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय ज्योरा से की और इसके बाद उन्होंने झण्ड़ूता राजकीय हाईस्कूल से मैट्रिक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने संस्कृत, ज्योतिष और भारतीय ज्ञान-परम्परा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं शोध की यात्रा आगे बढ़ाई। उनकी अकादमिक यात्रा उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों तक ले गई और उन्होंने दीर्घकालीन अध्यापन, शोध एवं शैक्षणिक-प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा उन्हें सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी का कुलपति नियुक्त किया गया। उन्होंने 22 अगस्त 2023 को कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *