वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती मनाई गई:मैनपुरी में भव्य शोभायात्रा निकाली, हजारों लोग हुए शामिल


मैनपुरी में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिलेभर में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें हजारों लोगों ने भाग लिया। मुख्य आयोजन मैनपुरी शहर, कुरावली और आलीपुर खेड़ा में हुए। शहर में शोभायात्रा का शुभारंभ ज्योति तिराहा स्थित केएस मैरिज होम से हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। शोभायात्रा संयोजक फैजान सिंह लोधी ने सह संयोजक आदेश लोधी, अनिल वर्मा, शिवकुमार राजपूत और गोविंद लोधी के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। शोभायात्रा में सबसे आगे वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के स्वरूप की झांकी थी, जिसमें एक व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर हाथों में तलवार लिए चल रहा था। डीजे पर महारानी के बलिदान से जुड़े गीत बज रहे थे, जिन पर लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस यात्रा में एक दर्जन से अधिक महापुरुषों की झांकियां भी शामिल थीं। युवाओं ने बाइक रैली निकालकर उत्साह का संचार किया। यह शोभायात्रा शहर के आगरा रोड, बड़ा चौराहा, तांगा स्टैंड, किशनपुरा, कचहरी रोड और कृष्ण नदी पुल से होते हुए जेल चौराहे पर पहुंची। जेल चौराहे पर स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर उनके अदम्य साहस और देश के लिए दिए गए बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। इस आयोजन में अहिवरन सिंह राजपूत, सतीश राजपूत, कमलेश राजपूत, कमल वर्मा, रितिक राजपूत, प्रवीन राजपूत (सभासद), अनिल राजपूत, शिखर मोहन राजपूत, राहुल लोधी, सतेंद्र लोधी, नितिन लोधी, सुरजीत राजपूत और मिलन लोधी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *