Metro Safety Audit & ISBT Extension Report

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आगरा के लोगों को आगरा कैंट से आगरा कॉलेज के बीच मेट्रो का तोहफा मिल सकता है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरीडोर के इस प्रायोरिटी सेक्शन के बीच मेट्रो का काम तेज कर दिया है। इस साल दिसंबर तक आग

.

अब विस्तार से पढ़िये… आगरा में मेट्रो के दो कॉरीडोर तैयार हो रहे हैं। पहला ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा और दूसरा आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक। पहले कॉरीडोर पर ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर तक (6 स्टेशनों के बीच) मार्च 2024 से मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसके दूसरे सेक्शन (मन:कामेश्वर से ISBT स्टेशन) के बीच सितंबर में मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है।

आगरा कैंट मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

आगरा कैंट मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

इस बीच शहरवासियों के लिए राहतभरी खबर ये है कि दूसरे कॉरीडोर पर आगरा कैंट से आगरा कॉलेज के बीच मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने इस प्रायोरिटी सेक्शन के पहले 5 स्टेशनों का काम शुरू कर दिया है।

आगरा कॉलेज पर होगा जंक्शन आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन पर दोनों कॉरीडोर मिलेंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा वाले कॉरीडोर का स्टेशन अंडरग्राउंड और आगरा कैंट से कालिंदी विहार वाले एलिवेटेड होगा। दोनों को अंडरग्राउंड टनल के माध्यम से कनेक्ट किया गया है। यानि यात्री आगरा कॉलेज पर एक से दूसरे कॉरीडोर की मेट्रो बदल सकेंगे। यही वजह है कि मेट्रो ने दूसरे कॉरीडोर पर आगरा कैंट से आगरा कॉलेज के सेक्शन को प्रायोरिटी पर रखा है। इस बीच 5 स्टेशन होंगे।

दूसरे कॉरीडोर के 5 स्टेशनों के बीच दिसंबर से मेट्रो चलाने की कवायद है।

दूसरे कॉरीडोर के 5 स्टेशनों के बीच दिसंबर से मेट्रो चलाने की कवायद है।

इन स्टेशनों के बीच पहले शुरू होगा मेट्रो का संचालन…

  • आगरा कैंट
  • सदर बाजार
  • प्रतापपुरा
  • कलेक्ट्रेट
  • आगरा कॉलेज

2027 में कालिंदी विहार तक चलेगी मेट्रो दूसरा कॉरीडोर लगभग 15.7 किमी लंबा होगा। प्रायोरिटी सेक्शन में मेट्रो चलने के बाद यूपीएमआरसी का पूरा जोर आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक मेट्रो का काम पूरा करने पर होगा। हालांकि इस सेक्शन में भी अधिकांश पिलर बन चुके हैं। हरीपर्वत स्टेशन तक यू-गर्डर भी रखे जा चुके हैं। दूसरे कॉरीडोर पर 14 स्टेशन होंगे। सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। इस पूरे सेक्शन पर 2027 के आखिरी तक मेट्रो चलेगी।

पहले कॉरीडोर के 6 स्टेशनों के बीच हो रहा मेट्रो का संचालन।

पहले कॉरीडोर के 6 स्टेशनों के बीच हो रहा मेट्रो का संचालन।

दूसरे कारीडोर के दूसरे सेक्शन के स्टेशन…

  • हरीपर्वत
  • संजय प्लेस
  • एमजी रोड
  • सुल्तानगंज क्रॉसिंग
  • कमला नगर
  • रामबाग
  • फाउंड्री नगर
  • आगरा मंडी
  • कालिंदी विहार

मेट्रो के अधिकारी ने ये बताया

यूपीएमआरसी के उपमहाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया-पहले कॉरीडोर के साथ-साथ दूसरे कॉरीडोर पर तेजी से काम चल रहा है। इस कॉरीडोर के प्रायोरिटी सेक्शन पर इस साल दिसंबर तक मेट्रो चल सकती है। इसके लिए 5 स्टेशनों को पहले तैयार किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *