![]()
वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर रविवार को गोली चलने से हड़कंप मच गया। महिला यात्री समेत 3 लोग घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। यात्री इधर-उधर भागने लगे। CISF जवान और एयरपोर्ट अफसरों मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे सुरक्षा जांच के समय एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। आजमगढ़ का यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाने वाला था। उसके पास पिस्टल और मैगजीन थी। यात्री ने असलहे को डिक्लेयर किया था। घटना के बाद एयरपोर्ट को अलर्ट पर रख दिया गया है। पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा टीम जांच में जुटी है। यात्री से पूछताछ की जा रही है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है….
Source link
वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर गोली चली, महिला समेत 2 घायल:यात्री की पिस्टल से हुई फायरिंग, आजमगढ़ से मुंबई जा रहा था