![]()
लखनऊ से हरदोई की ओर जा रही एक निजी बस रविवार सुबह करीब 10:00 बजे रहीमाबाद के भतोइया गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप वाहन ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस दूसरी लेन पर जा पहुंची। इस हादसे में बस में सवार कई यात्री और चालक घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पिकअप को हरदोई निवासी विपिन चला रहा था। उसे झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। घायलों में रहीमाबाद के जिंदौर निवासी बस चालक एराज, मलिहाबाद कस्बा निवासी बस कंडक्टर सुदामा, डाला चालक विपिन, उसके बेटे अजय और रामसहाय शामिल हैं। हादसे से जुड़ी 10 तस्वीरें- चार को अस्पताल पहुंचाया, बाकियों को हल्की चोटें सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बस कंडक्टर सुदामा, डाला चालक विपिन और उनके दोनों बेटों को एंबुलेंस की मदद से मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बस में सवार अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। बस में सवार बालामऊ निवासी मुन्ना गुप्ता ने बताया कि बस में करीब 25 लोग सवार थे और वे अपने गांव बालामऊ जा रहे थे। मिसरिख निवासी यात्री रामपति, जो अपने दो मासूम पोतों अंकित और आशु के साथ यात्रा कर रही थीं, उन्हें भी हल्की चोटें आईं। उन्होंने इस मंजर को डरावना बताया। एक अन्य यात्री राजपाल ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि हादसा कब हो गया और वे बाल-बाल बच गए। 3 और तस्वीरें देखिए-
Source link
लखनऊ में बस के पीछे घुसा पिकअप वाहन, कई घायल:टक्कर लगते ही दूसरी लेन पर पहुंची बस, रहीमाबाद के पास हादसा