Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के कांचीपुरम में 30 से ज्यादा कर्मचारियों से भरी कंपनी की बस लॉरी से टकरा गई। हादसा सुंगुवरचत्रम के पास हुआ।

ड्राइवर को झपकी आने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया। हादसे में कई कर्मचारी घायल हुए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

कर्नाटक के चामराजनगर में जंगल में फायरिंग, 3 की मौत, सीएम ने जांच के आदेश दिए

कर्नाटक के चामराजनगर में शनिवार को मरिया मंगल जंगल क्षेत्र के पास फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एंथनी स्वामी, सेबेस्टियन डेविड कुमार और जॉन रोज पीटर शामिल हैं।

FIR के मुताबिक, 14 अगस्त को दो गायें लापता हो गई थीं। अगले दिन तीनों लोग उन्हें खोजने के लिए मरिया मंगल के पास जंगल में गए थे। इसी दौरान वन अधिकारियों ने उन पर गोली चला दी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मामले में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.