![]()
इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध की कीमतों में बदलाव होने जा रहा है। दूध उत्पादक किसानों को मिलने वाले भुगतान में बढ़ोतरी के साथ ही घर तक दूध पहुंचाने की सेवा के लिए भी अतिरिक्त शुल्क तय किया गया है। नई दर लागू होने के बाद डेयरी और दुकानों पर दूध 68 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, होम डिलीवरी कराने वाले उपभोक्ताओं को इसके लिए 1 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त चुकाना होगा। दूध उत्पादक किसानों को 33 पैसे प्रति फैट ज्यादा भुगतान
नई व्यवस्था के तहत दूध उत्पादक किसानों को मिलने वाले भुगतान में 33 पैसे प्रति फैट की बढ़ोतरी की गई है। दूध का भुगतान उसकी फैट की मात्रा के आधार पर तय किया जाता है। इसी आधार पर 5.5 से 6 फैट वाले दूध के नए भाव निर्धारित किए गए हैं। डेयरी और दुकान पर 68 रुपए लीटर मिलेगा दूध
1 अक्टूबर से लागू होने वाली नई दर के अनुसार, डेयरी और दुकानों पर उपभोक्ताओं को दूध 68 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। यानी मौजूदा कीमत की तुलना में दूध 3 रुपए प्रति लीटर महंगा होगा। घर तक दूध मंगाने पर 1 रुपए अतिरिक्त देना होगा
जो उपभोक्ता डेयरी या दुकान से दूध लेने के बजाय घर पर दूध मंगवाते हैं, उन्हें अब निर्धारित कीमत के अलावा 1 रुपए प्रति लीटर होम डिलीवरी चार्ज देना होगा। ऐसे में घर पर पहुंचने वाले दूध के लिए उपभोक्ता को कुल 69 रुपए प्रति लीटर तक भुगतान करना होगा। दूध की नई दरें 5.5 से 6 फैट के आधार पर तय की गई हैं।
Source link
इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध ₹3 महंगा,₹68 लीटर मिलेगा:घर तक डिलीवरी पर ₹1 अतिरिक्त; किसानों को 33 पैसे प्रति फैट ज्यादा भुगतान