![]()
औरैया में दिबियापुर पुलिस ने शनिवार रात करीब 2:15 बजे NTPC सोलर प्लांट में चोरी के मामलों में वांछित चल रहे आरोपी लक्ष्मण कठेरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार शाम 4 बजे गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी चोरी के तारों से तांबा निकालकर कबाड़ियों को बेचता था। उसके पास से चोरी का माल बेचकर मिले 2,500 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। बाउंड्री के तार काटकर प्लांट में घुसता था पुलिस के मुताबिक, दिबियापुर क्षेत्र स्थित NTPC सोलर प्लांट में रात के समय चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। बैसपुरा निवासी लक्ष्मण कठेरिया पर आरोप है कि वह प्लांट की बाउंड्री पर लगे तारों को काटकर अंदर प्रवेश करता था। इसके बाद तारों को बाहर लाकर आग में जलाता और उनसे तांबा निकालकर कबाड़ियों को बेच देता था। समाधान चौराहे के पास से गिरफ्तारी पुलिस ने बताया कि चोरी के मामलों में वांछित लक्ष्मण की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे समाधान के पूर्वी चौराहा से औरैया रोड पर करीब 50 कदम आगे से गिरफ्तार किया। तलाशी में 2,500 रुपए मिले, जिन्हें पुलिस ने चोरी का माल बेचकर प्राप्त रकम बताया है। आरोपी पर छह मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण कठेरिया के खिलाफ दिबियापुर थाने में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी का माल रखने और बेचने समेत मारपीट और जुआ अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। वर्ष 2025 में उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 317(4) के तहत भी मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में एनटीपीसी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा और हेड कांस्टेबल गौरव चौहान शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
NTPC सोलर प्लांट में तार चोरी कर तांबा बेचता था:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, 2,500 रुपए बरामद; 6 मुकदमे दर्ज