80वां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे में रंगी रामनगरी:कलेक्ट्रेट से मंदिरों तक गूंजा देशभक्ति का संदेश,कलेक्ट्रेट से मंदिरों तक गूंजा देशभक्ति का संदेश


अयोध्या में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देशभक्ति का रंग नजर आया। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। स्कूल-कॉलेजों और मंदिरों में भी तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया। वहीं शहर के स्कूलों और सामाजिक संगठनों के द्वारा तिरंगया यात्रा भी निकाली जा रही है। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शशांक तिवारी ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तिरंगा फहराया। वहीं कमिश्नरी में मंडलायुक्त राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। डीआईजी सोमेन वर्मा ने भी कार्यालय में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया। स्कूलों और मंदिरों में भी लहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर जिले के स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषणों के माध्यम से आजादी के संघर्ष को याद किया। लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। रामनगरी के विभिन्न मंदिरों में भी ध्वजारोहण किया गया। भाजपा कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को भाजपा कार्यालय सहादतगंज में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट से मंदिरों तक गूंजा देशभक्ति का संदेश स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय की ओर से दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में तैनात सहायक रेडियो अधिकारी सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव को पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से निरीक्षक राजेश सिंह, उपनिरीक्षक यातायात दिलीप कुमार दुबे और मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र यादव को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। आरक्षी राहुल यादव को स्मार्ट सेल का प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) मिलेगा। यूपी-112 में बेहतर कार्य और रिस्पांस टाइम के लिए कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। वहीं 33 स्वीपर और सफाई कर्मचारियों को भी सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *