कांशीराम अस्पताल में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित:सीएमएस पीयूष मिश्रा ने किया ध्वजारोहण


कानपुर के रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल परिसर में 80वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) पीयूष मिश्रा ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर की। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। समारोह में अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सीएमएस पीयूष मिश्रा ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान के मूल्यों तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अस्पताल में मरीजों की सेवा करना केवल एक चिकित्सकीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सेवा भी है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ मरीजों का उपचार और देखभाल करने का आग्रह किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और कर्मचारियों ने राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में, सीएमएस पीयूष मिश्रा ने अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *