ट्रैक्टर के पहिया और मिडगार्ड में फंसकर युवक की मौत:हाईवे पर लिफ्ट मांगी थी, चलते ट्रैक्टर में चढ़ने की कोशिश में फंसा


कन्नौज में चलते ट्रैक्टर पर बैठने की कोशिश करते समय एक युवक पहिया और मिडगार्ड के बीच फंस गया। इससे युवक की मौत हो गई। युवक की चीख सुनकर ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोक दिया और खुद वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। करीब 30 मिनट बाद युवक का शव निकाला जा सका। घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव के पास नेशनल हाईवे की है। घुसुआपुर गांव का रहने वाला अभिषेक कुमार राजपूत (28) पुत्र महातिया किसी काम से शनिवार सुबह घर से निकला था। उसने नेशनल हाईवे पर करमुल्लापुर गांव जाने के लिए ट्रैक्टर पर लिफ्ट मांगी तो ड्राइवर ने स्पीड कम कर दी। ऐसे में वह अचानक से ट्रैक्टर के पीछे की ओर से चढ़ने की कोशिश करने लगा। ऊपर चढ़ने के लिए जैसे ही उसने पहिया पर पैर रखा तभी वह मिडगार्ड और पहिया के बीच फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक की चीख सुनकर ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोक दिया और खुद वहां से भाग गया। पुलिस ने उसका शव कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर जुटी भीड़ को पुलिस ने किसी तरह तितर-बितर किया। उधर सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने पुलिस से ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ने की मांग शुरू कर दी। हालांकि ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर के बारे में पुलिस जानकरी जुटाने में लग गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *