बर्थडे से एक दिन पहले किशोर ने किया सुसाइड:मोबाइल लुटने से डिप्रेशन में था, 14 साल पहले दंपत्ति ने गोद लिया था


बर्रा में मोबाइल लुटने से परेशान जन्मदिन से एक दिन पहले शुक्रवार देर रात किशोर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वतंत्रता दिवस को उसका जन्मदिन होता है। मां जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। अपने दो बेटों की बीमारी से मौत के बाद दंपत्ति ने उसे 14 साल पहले गोद लिया था। , खरीदारी कर लौटने के दौरान लुटा था मोबाइल बर्रा के दामोदर नगर में रहने वाले हरिशचंद्र शर्मा आर्डिनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में पत्नी उमा और 17 वर्षीय बेटा अमित था। अमित ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी, इसके बाद वह आईटीआई में प्रवेश लेना चाहता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को अमित गोविंद नगर में कपड़े खरीदने गया था। जहां से लौटने के दौरान नंदलाल चौराहे पर बाइक सवार लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन लूट लिया, हालांकि उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। घटना के बाद उसने घर लौटकर परिजनों को इसकी जानकारी दी, तो पिता ने अगले माह पेंशन आने पर उसे मोबाइल दिलाने का आश्वसन दिया। सुसाइड के समय खाना बना रही थी मां मोबाइल लुटने के बाद से अमित डिप्रेशन में चल रहा था। शुक्रवार शाम कपड़ों को दर्जी के पास डालने के बाद अमित घर लौटा तो मां उमा खाना बना रही थी, जबकि पिता आगे कमरे में बैठे थे। इस पर उसने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां उमा जब अमित को खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो उसका शव फंदे पर लटकता देखकर वह चीख पड़ी। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। बर्रा थाना प्रभारी रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल फोन लुटने की वजह से अवसाद में चल रही किशोर ने आत्महत्या की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *