![]()
मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में आज एक चील को 100 फीट ऊंचे पेड़ से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। यह चील पिछले छह घंटे से चाइनीज मांझे में फंसी हुई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राजीव कुमार पांडे के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पेड़ की अत्यधिक ऊंचाई के कारण चील तक पहुंचना टीम के लिए एक बड़ी चुनौती थी। चाइनीज मांझे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सावधानीपूर्वक पेड़ पर चढ़कर चील को मांझे से निकालने का प्रयास किया। इस दौरान, स्थानीय युवकों ने भी बचाव दल की सहायता की। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद, टीम चील तक पहुंचने में सफल रही और उसे चाइनीज मांझे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद चील को एक सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। चील के सुरक्षित निकलने पर स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की और फायर ब्रिगेड टीम के प्रयासों की सराहना की। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने इस घटना के बाद लोगों से चाइनीज मांझे का उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह मांझा पक्षियों के साथ-साथ राहगीरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।
Source link
मुरादाबाद में 100 फीट ऊंचे पेड़ पर फंसी चील:फायर ब्रिगेड ने छह घंटे की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू