इंदौर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी पर लोकायुक्त रेड:31 साल की नौकरी में 80 लाख वेतन, 2.53 करोड़ की संपत्ति; पत्नी के नाम दो बिल्डिंग


नगर निगम इंदौर के सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापा मारा है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे लोकायुक्त की दो अलग-अलग टीमें पांडेय के घर और उनकी पत्नी भावना के नाम हॉस्टल पर पहुंची। इनमें डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में ARO पांडेय की वैध आय की तुलना में करीब 1.73 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। लोकायुक्त एसपी राजेश सहायक के मुताबिक, पांडेय नगर निगम में करीब 31 वर्ष से नौकरी कर रहे हैं। पूरे सेवाकाल में उन्हें करीब 80 लाख रुपए वेतन के रूप में मिलने का अनुमान है। इसके मुकाबले जांच में करीब 2.53 करोड़ रुपए का व्यय सामने आया है। यह वैध आय से करीब 1.73 करोड़ रुपए ज्यादा और 216.35 प्रतिशत अनुपातहीन बताया गया है। पत्नी के नाम दो बिल्डिंग, एक में चल रहा हॉस्टल लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच में भावना पांडेय के नाम पर आनंद नगर एक्सटेंशन में एक इमारत मिली है। नवलखा-चितावद इलाके की इस बिल्डिंग में 40×50 फीट के प्लॉट पर G+3 भवन बना हुआ है। इसके निर्माण पर करीब 1.20 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसी तरह गजाधर नगर, चितावद के गुलमोहर का बगीचा इलाके में भावना के नाम G+2 बिल्डिंग मिली है। इसमें हॉस्टल चलने की जानकारी सामने आई है। इसके निर्माण पर करीब 91.50 लाख रुपए खर्च का अनुमान है। पत्नी, बेटे-बेटी के नाम कई गाड़ियां जांच में ARO जितेंद्र कुमार पांडेय की पत्नी, बेटे और बेटी के नाम कई चार पहिया और दोपहिया वाहन खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई है। इन पर करीब 14 लाख रुपए के खर्च का प्रारंभिक आकलन है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी सामने आए आंकड़े प्रारंभिक हैं। दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों के सत्यापन के बाद ही अनुपातहीन संपत्ति का अंतिम आकलन किया जाएगा। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *