![]()
आजमगढ़ में गुरुवार की आधी रात से जोरदार बारिश शुरू हो गई है। इस बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिलती दिख रही है। गुरुवार सुबह जहां तेज धूप थी वहीं दोपहर होते ही बादलों की आवा जाही शुरू हो गई। गुरुवार दोपहर 12 बजते ही जिले में जोरदार बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। गत तीन दिनों से जिले में हो रही तेज धूप और उमस से आम जनता परेशान थी। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया था, लेकिन अब एक बार फिर गर्मी का असर दिखाई देने लगा था। ऐसे में गुरुवार दोपहर शुरू हुई बारिश से आम जन जीवन को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। मंगलवार से जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा था। ऐसे में जिस तरह से गुरुवार को दिन में और रात में बारिश शुरू हुई है इससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम में अचानक हुए इस परिवर्तन से जिले का तापमान गिरकर अधिकतम 28 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है इसके साथ ही 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं। पहले हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। कई इलाकों में खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने से धान की रोपाई का काम तेज होने की उम्मीद है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को लगातार हुई वर्षा से फायदा मिला है। इससे खरीफ की फसलों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट लगातार बारिश का असर घाघरा नदी के जलस्तर पर भी पड़ा है। नदी का पानी बढ़ने के बाद प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति बिगड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें। अगले चार-पांच दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, आज से अगले चार-पांच दिनों के दौरान जिले में बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम को देखते हुए डीएम ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं
Source link
आजमगढ़ में आधी रात से शुरू हुई बारिश:गुरुवार को दोपहर भी हुई थी बारिश तापमान में गिरावट, सुबह से ही आसमान में छाए बादल