लखनऊ में देर रात से बारिश:18 अगस्त तक बरसात होने से मिलेगी राहत, लगातार पड़ रही थी उमस भरी गर्मी


लखनऊ में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। तड़के सुबह से बूंदाबांदी हो रही। दिन में हवाओं के साथ में बारिश की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। बादल भी दिन में कई बार छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। गुरुवार को 36.5 डिग्री के साथ तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 91 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 60 फीसदी रही। फिर एक्टिव हुआ मानसून बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के क्षेत्र और मानसूनी हवाओं के मजबूत होने से लखनऊ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई हिस्सों में तेज और मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है। कई जिलों में 18 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही से दिन और रात के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रदेश के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *