बलिया में अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि मनाई गई:कलक्ट्रेट परिसर में नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन


बलिया कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने अहिल्याबाई होलकर के सुशासन, जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति व विरासत के संरक्षण में उनके योगदान को याद किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभनारायण सिंह सुरेंद्र ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश के कई प्रमुख तीर्थस्थलों पर मंदिरों, घाटों, कुओं, बावड़ियों और धर्मशालाओं का निर्माण व जीर्णोद्धार कराया। उनके प्रयासों की व्यापकता आज भी भारत की सांस्कृतिक विरासत में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। देखें, 2 तस्वीरें… बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में किसानों, कारीगरों, व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने मालवा में व्यापार, कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया। उनका शासन लोककल्याण, सुशासन और जनसेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, कौशल सिंह, अभिजीत तिवारी बब्लू, मुकेश पाण्डेय, अश्विनी मिश्र सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *