पहले सहादतगंज में कुचला, फिर गद्दोपुर में जगदीश को उड़ाया:एक्सीडेंट कर भाग रही कार का CCTV में कैद हुआ लाइव वीडियो, हालत नाजुक


अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार सहादतगंज में भी एक व्यक्ति को कुचलने के बाद मौके से भाग रहा था। इसी दौरान गद्दोपुर में उसने जगदीश सिंह को भी टक्कर मार दी। लोगों ने पुलिस को दी सूचना, चालक मौके से फरार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कार सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल जगदीश सिंह को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में तेज रफ्तार कार को जाते हुए देखा जा रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। सहादतगंज की घटना से जोड़कर जांच पुलिस के सामने यह भी जांच का विषय है कि क्या गद्दोपुर में हादसा करने वाली यही कार सहादतगंज में व्यक्ति को कुचलकर भागी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार सवार लगातार तेज रफ्तार में भाग रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सीओ सिटी श्री यश ने बताया कि घटना में दो लोग जख्मी हुए है, दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कार की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *