कन्नौज में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन:5 दिन काम की मांग, बोले- RBI से समझौता के बावजूद सरकार ने नहीं दी अनुमति


कन्नौज में बैंक कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए गुरुवार दोपहर 12 बजे प्रदर्शन किया। कर्मियों की मांग है कि वह लोग सप्ताह में 5 दिन ही काम करेंगे और इस बात को लेकर आरबीआई से समझौता भी हो चुका। हालांकि सरकार ने अब तक इसके लिए अनुमति नहीं दी। जिसको लेकर कर्मियों ने नाराजगी है। उत्तर प्रदेश बैंक इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मी काजीटोला मोहल्ला स्थित केनरा बैंक में एकत्र हुए। यहां बैंक कर्मी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। मामले को लेक्ट बैंक एम्प्लाई यूनियन के जिला महामंत्री गोपालजी मिश्रा ने बताया कि बैंक कर्मियों पर वर्कलोड काफी है। ऐसे में उन लोगों की मांग है कि उनसे सप्ताह में 5 दिन ही काम लिया जाए। इस मांग को लेकर बैंक एम्प्लाई यूनियन का आरबीआई से वर्ष 2023 में समझौता हो चुका था, लेकिन सरकार ने इसके लिए अब तक अनुमति नहीं दी। गोपालजी मिश्रा ने बताया कि आंदोलन करने पर सरकार की ओर से बार-बार आश्वासन तो दिया गया, लेकिन अनुमति नहीं दी जा रही। ऐसे में अभी ये सांकेतिक धरना-प्रदर्शन है, लेकिन अगर सरकार ने अनुमति नहीं दी तो संगठन काम काज ठप करने पर विवश होगा। बैंक कर्मियों सचिन चौहान, अनिल दिवाकर और पंकज सैनी ने मांग करते हुए कहाकि सरकार 5 दिवसीय बैंकिंग समझौते को अनुमति प्रदान करे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह लोग हड़ताल करने पर विवश होंगे। हमारे इस आंदोलन में सरकारी और गैर सरकारी बैंकों के सभी कर्मी शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *