![]()
लखनऊ स्थित एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के परिसर में बुधवार को फिल्म ‘मिर्जापुर’ के प्रमोशन के लिए अभिनेता अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार पहुंचे। इस दौरान कलाकारों ने विद्यार्थियों से अपने अभिनय सफर और फिल्म जगत से जुड़े अनुभव साझा किए। एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर के प्रो वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अनिल वशिष्ठ ने तीनों कलाकारों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उनकी आगामी फिल्म की सफलता की कामना की। विद्यार्थियों ने कलाकारों से संवाद किया, सवाल पूछे और उनके जवाब भी प्राप्त किए। इस दौरान छात्रों में कलाकारों के साथ सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ पाने का उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने कलाकारों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। 3 तस्वीरें देखिए- ‘बड़े पर्दे पर लाने का प्रयोग कर रहे’ अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने फिल्म ‘मिर्जापुर’ के बारे में बताया कि इस कहानी ने पहले वेब सीरीज के तौर पर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई थी। अब इसे बड़े पर्दे पर एक फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय किरदारों और कहानी को फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने लाना एक नया प्रयोग है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इसे भी पसंद करेंगे। अली फजल ने विद्यार्थियों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा- “देखना, बहुत मजा आएगा।” उनके इस कथन पर विद्यार्थियों ने तालियों और नारों के साथ उत्साह व्यक्त किया। पंचायत के सचिव ने स्टूडेंट्स को प्रेरित किया ‘पंचायत’ के ‘सचिव जी’ के किरदार से लोकप्रिय हुए जितेंद्र कुमार ने भी विद्यार्थियों से अभिनय और मनोरंजन जगत से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने और रुचि के क्षेत्र में लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और विद्यार्थियों के बीच हुई बातचीत ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए फिल्मी सितारों से सीधे संवाद का यह अवसर यादगार रहा।
Source link
एमिटी विश्वविद्यालय पहुंचे 'मिर्जापुर' के सितारे:गुड्डू पंडित, मुन्ना ने बताए फिल्मी अनुभव; पंचायत के सचिवजी ने सफलता के मंत्र दिए