![]()
‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान के तहत डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज 13 अगस्त को कानपुर पहुंचेंगे। वे शहर में भाजपा की ओर से निकाली जा रही 2 तिरंगा यात्राओं में शामिल होंगे। इसके अलावा कानपुर विश्वविद्यालय समेत अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। बिठूर से शुरू होगी तिरंगा यात्रा डिप्टी सीएम सुबह करीब 11:30 बजे बिठूर चुंगी पहुंचेंगे। यहां विधायक अभिजीत सिंह सांगा के नेतृत्व में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा बिठूर के नानाराव पार्क में जाकर समाप्त होगी। सीटीआई चौराहे से भी यात्रा में होंगे शामिल इसके बाद बृजेश पाठक कानपुर दक्षिण पहुंचेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे वे सीटीआई चौराहे से भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अगुवाई में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा गोविंदनगर के चावला मार्केट में समाप्त होगी। CSJMU यूनिवर्सिटी भी जाएंगे तिरंगा यात्राओं में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम कानपुर की छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (CSJMU) पहुंचेंगे। यहां प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के साथ वे शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शाम को कानपुर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
Source link
कानपुर में आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचेंगे:बिठूर चुंगी से नानाराव पार्क और सीटीआई से चावला मार्केट की तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल