![]()
लखनऊ के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC यूनिवर्सिटी) में लिफ्ट में फंसे छात्रों का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में आधे घंटे तक लिफ्ट में छात्रों के फंसे होने की बात कही जा रही है। इस बीच 2 सुरक्षाकर्मी लिफ्ट से किसी तरह से अंदर फंसे छात्रों को बाहर निकाल रहे है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन आधे घंटे तक लिफ्ट फंसने की बात को निराधार बता रहा है। जानकारी के मुताबिक, केएमसी यूनिवर्सिटी के एकेडमिक ब्लॉक में मंगलवार को अचानक कुछ स्टूडेंट्स लिफ्ट में चढ़े। इस बीच लिफ्ट ओवरलोड होने के कारण अचानक से बीच मे रुक गई। लिफ्ट रुकने से अंदर रहे स्टूडेंट्स फंस गए। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस बीच अंदर मौजूद छात्रों ने मदद के लिए आवाज लगाई और इमरजेंसी बटन भी दबाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस बीच मौके पर पहुंचे छात्रों ने लिफ्ट से बाहर निकल रहे स्टूडेंट्स का वीडियो बना लिया। जिसे एक दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। लिफ्ट में मानक के बड़े स्टीकर लगाने के दिए निर्देश कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि एकेडमिक ब्लॉक में पहले सिर्फ एक लिफ्ट थी पर अब दो नई लिफ्ट लगवाई गई है। इस ब्लॉक में अब कुल 3 लिफ्ट है। मंगलवार को लिफ्ट में तय मानक से ज्यादा स्टूडेंट्स लिफ्ट के अंदर चढ़ गए थे। जिससे लिफ्ट चली नहीं और अलार्म देकर बीच में रुक गई। तत्काल सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर सुरक्षित बाहर निकाला। कही कोई दिक्कत नहीं हुई। मेरी तरफ से सभी लिफ्ट में वेट और लोगों के संख्या की कैपेसिटी के और स्टीकर लगाने को कहा गया है। स्टूडेंट्स की सुरक्षा हर हाल में की जाएगी।
Source link
लखनऊ- KMC यूनिवर्सिटी में लिफ्ट में फंसे छात्रों का वीडियो:अचानक बंद हुई लिफ्ट, कुलपति बोले- ओवरलोड से बचने के लिए लगेंगे स्टीकर