रामपुर में 25 हजार का इनामी ठगी आरोपी गिरफ्तार:एक साल से फरार था, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा


रामपुर में 1 करोड़ 72 लाख रुपये की जमीन ठगी के मामले में एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह मामला 1 जुलाई 2025 का है। वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 95/2025 दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तों ने साजिश रचकर ग्राम इंद्री स्थित 4.92 हेक्टेयर काश्तकारी जमीन खरीदने के नाम पर वादी से 1 करोड़ 72 लाख रुपए लिए, लेकिन जमीन का बैनामा नहीं किया। पुलिस ने इस मामले में शानू पुत्र कमर खां सहित 11 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी से संबंधित अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं। विवेचना में मुकदमे में नामजद इशरत खां पुत्र शौकत अली की वास्तविक पहचान समीर उर्फ फरहत पुत्र सलामत जान निवासी नई बस्ती ठाकुरद्वारा, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद के रूप में सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही गिरफ्तारी से बच रहा था और लगभग एक साल से फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रामपुर ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। नगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनामी समीर उर्फ फरहत को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार करने के बाद, पुलिस ने आरोपी को दोपहर 3 बजे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार शर्मा और कांस्टेबल सचिन कुमार (नंबर 840) शामिल थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *