![]()
कानपुर में शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा के ठिकानों पर मंगलवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई चल रही है। आयकर विभाग की टीमें उनके नवाबगंज के आवास, वीआईपीड रोड स्थित कार्यालय और अन्य कई ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेज, कंप्यूटर और लैपटॉप की गहन जांच कर रही हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक टैक्स चोरी की सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई है। कार्रवाई के दौरान विभाग वित्तीय लेनदेन और कारोबारी दस्तावेजों की पड़ताल में जुटा है। फिलहाल जांच जारी है और विभाग की टीमें सभी जरूरी दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
शराब कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड:कानपुर में करीब एक दर्जन गाड़ी से पहुंचे अधिकारी जांच में जुटे