Supriya Sule Daughter Reception | PM Modi Rahul Gandhi Kharge Meeting

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता रिसेप्शन में पहुंचे थे। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता रिसेप्शन में पहुंचे थे।

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता सोमवार को NCP (शरद गुट) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे।

इस दौरान पीएम मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे साथ नजर आए। पीएम ने प्रियंका से पूछा- प्रियंका जी कैसी हैं आप? इस पर उन्होंने जवाब दिया- अच्छी हूं, आप कैसे हैं?’ पीएम मोदी ने रिप्लाई किया- मैं तो वैसा ही हूं।

इसी बीच मजाकिया लहजे में खड़गे ने कहा- भाई साहब थोड़ा बदल गए हैं। खड़गे की यह बात सुन सभी लोग हंस पड़े।

रिसेप्शन की 6 तस्वीरें…

दोनों परिवार के लोगों ने पीएम मोदी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

दोनों परिवार के लोगों ने पीएम मोदी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

रिसेप्शन में शरद पवार के साथ बैठे पीएम मोदी और अमित शाह।

रिसेप्शन में शरद पवार के साथ बैठे पीएम मोदी और अमित शाह।

सोनिया और राहुल गांधी रिसेप्शन में शाह से करीब 10 मीटर दूर खड़े दिखे।

सोनिया और राहुल गांधी रिसेप्शन में शाह से करीब 10 मीटर दूर खड़े दिखे।

सोनिया गांधी को देखकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी से चेयर से उठकर खड़े हुए।

सोनिया गांधी को देखकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी से चेयर से उठकर खड़े हुए।

प्रधानमंत्री, सोनिया, राहुल और प्रियंका ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री, सोनिया, राहुल और प्रियंका ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेता स्मृति इरानी और गिरिराज सिंह भी रिसेप्शन में पहुंचे।

भाजपा नेता स्मृति इरानी और गिरिराज सिंह भी रिसेप्शन में पहुंचे।

लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती और कारोबारी सारंग लखानी की शादी जून में ही हो गई थी। लेकिन रिसेप्शन सोमवार शाम दिल्ली में हुआ। कार्यक्रम में शामिल हुए मेहमानों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद सोनिया, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, अभिनेता अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर, रवि किशन समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

सारंग के पिता अरुण लखानी विश्वराज ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं, और हाल ही में वह महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए थे। वहीं, सारंग, विश्वराज ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं। रेवती सुले ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

शरद पवार बोले- PM देश के लिए काम कर रहे:जब बात देश के सम्मान की हो, तब राजनीतिक मतभेद बीच में नहीं लाना चाहिए

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को पीएम की तारीफ की। पवार ने कहा- भले ही हमारी राजनीतिक सोच पीएम नरेंद्र मोदी से अलग हो, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रधानमंत्री के रूप में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.