झांसी में 40 दरोगाओं का ट्रांसफर, 14 चौकी प्रभारी बदले:अनुज कुमार इलाइट, विनय मसीहागंज चौकी प्रभारी बने, ग्रासलैंड चौकी इंचार्ज को हटाया


झांसी में एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने 40 दरोगाओं के ट्रांसफर किए हैं। इसमें 14 चौकी प्रभारी बदले गए हैं। ग्रासलैंड चौकी इंचार्ज भगत सिंह को हटाया गया है। उनको पुलिस लाइन अटैच किया गया। वहीं, 5 दरोगाओं से चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी हटाकर उनको थानों में भेजा गया है। इसके अलावा 43 कंप्यूटर ऑपरेटर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग थानों व शाखाओं में तैनाती दी गई है। ये चौकी प्रभारी बदले एसएसपी ने मसीहागंज चौकी प्रभारी साजेश कुमार को मऊरानीपुर की देवरी चौकी, विनय कुमार को पुलिस लाइन से मसीहागंज चौकी प्रभारी लगाया है। राहुल सिंह को बीएचईएल चौकी प्रभारी से मिनर्वा चौकी प्रभारी, सोनू श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से बीएचईएल चौकी प्रभारी बनाया है। मोहित राणा को मेडिकल चौकी प्रभारी से नैनागढ़ चौकी प्रभारी और गोकुल सिंह को बड़ागांव थाना प्रभारी से मेडिकल चौकी प्रभारी बनाया गया। नितीश कुमार को सदर बाजार से धमना चौकी इंचार्ज, विवेकानंद यादव को पुलिस लाइन से बिजौली चौकी प्रभारी, नवाब सिंह को ओरछा गेट चौकी इंचार्ज से पारीछा चौकी इंचार्ज बनाया गया। विवेक कुमार को इलाइट चौकी प्रभारी से बजरंग कॉलोनी चौकी प्रभारी, अनुज कुमार को पारीछा चौकी प्रभारी से इलाइट चौकी प्रभारी, रणविजय को सदर बाजार थाने से ग्रासलैंड चौकी प्रभारी, नितीश कुमार को मऊरानीपुर थाना से ओरछा गेट चौकी प्रभारी और शिवानी तंवर को महिला थाना से महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा एसएसपी ने बजरंग चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार, देवरी चौकी इंचार्ज शिवपाल, बिजौली चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह, मिनर्वा चौकी इंचार्ज भरत सिंह और महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी दिव्या सिंह को थानों में तैनात किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *