Lionel Messi Takes Indefinite Break After Father Jorge Messi Death

  • Hindi News
  • Sports
  • Lionel Messi Takes Indefinite Break After Father Jorge Messi Death

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद फुटबॉल से दूरी बना ली है। उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए खेल से ब्रेक लिया है। वे अमेरिका के मेजर सॉकर लीग में इंटर मियामी क्लब के लिए खेलते हैं।

मेसी ने अर्जेंटीना में अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया है। मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 7 अगस्त को 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे।

अर्जेंटीना ने 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता था। तब मेसी के पिता ने उन्हें गले से लगा लिया।

अर्जेंटीना ने 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता था। तब मेसी के पिता ने उन्हें गले से लगा लिया।

मेसी के लौटने की तारीख तय नहीं

कई रिपोर्ट्स ने इस घटना को मेसी के संन्यास से जोड़ा है। हालांकि ऐसे कोई संकेत नहीं है कि वे संन्यास लेने या हमेशा के लिए फुटबॉल से दूर होने की सोच रहे हो। मियामी ने उनकी वापसी की समयसीमा इसलिए तय नहीं की है, ताकि मेसी को पर्याप्त समय मिल सके।

मेजर लीग सॉकर में मेसी इंटर मियामी क्लब टीम से खेलते हैं।

मेजर लीग सॉकर में मेसी इंटर मियामी क्लब टीम से खेलते हैं।

अभी ऑफिशियल बयान नहीं आया

मेसी या इंटर मियामी ने इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। हालांकि अर्जेंटीना की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 39 साल के मेसी को जरुरत अनुसार पारिवारिक छुट्टी दी है। वे सहज होने तक अनुपस्थित रह सकते हैं।

इंटर मियामी ने मेसी के पिता को सम्मान दिया

इंटर मियामी ने मॉन्टेरे के खिलाफ लीग्स कप मैच से पहले जॉर्ज मेसी को सम्मान दिया। इस दौरान एक मिनट का मौन रखा गया। खिलाड़ियों ने काली पट्टी पहनी और फैंस ने मेसी के सपोर्ट में लिखे मैसेज दिखाए।

मेसी के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल ने मैच में गोल करने के बाद मेसी की नंबर 10 जर्सी भी दिखाई। मेसी इस मैच में नहीं खेले और इंटर मियामी को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

मॉन्टेरे के खिलाफ लीग्स कप मैच से पहले इंटर मियामी के खिलाड़ियों ने जॉर्ज मेसी को श्रद्धांजलि दी।

मॉन्टेरे के खिलाफ लीग्स कप मैच से पहले इंटर मियामी के खिलाड़ियों ने जॉर्ज मेसी को श्रद्धांजलि दी।

मेसी का इलाज कराने उनके पिता बार्सिलोना गए थे

जॉर्ज अर्जेंटीना के रोसारियो में स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने मेसी को स्थानीय क्लब में ट्रेनिंग भी दी। जब मेसी में ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी का पता चला, तब इलाज का खर्च उठाना मुश्किल था। ऐसे में जॉर्ज 13 साल के मेसी को लेकर बार्सिलोना पहुंचे।

बार्सिलोना ने ला मासिया अकादमी में दाखिला दिया। इलाज का खर्च भी क्लब ने उठाया। इसके बाद जॉर्ज हर कदम पर बेटे के साथ रहे।

मेसी के साथ उनके पिता जॉर्ज।

मेसी के साथ उनके पिता जॉर्ज।

FIFA वर्ल्ड कप के दौरान भी चर्चा में रहे

2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान भी जॉर्ज की तबीयत चर्चा में रही। अल्जीरिया के खिलाफ गोल करने के बाद भावुक हुए मेसी ने कहा था कि पिछले कुछ दिन उनके लिए बेहद मुश्किल रहे हैं। बाद में परिवार ने बयान जारी कर बीमारी की पुष्टि की।

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब जीता था। मेसी ने टूर्नामेंट में 8 गोल किए थे।

फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल की खबर पढ़ें…

स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता:फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागा

स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। उसने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.