- Hindi News
- National
- Raigad School Girls Viral Video | Karjat MLA Repairs Road After Complaint
रायगढ़3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गड्ढों भरी सड़क से गुजर रही कुछ स्कूली छात्राओं ने वीडियो बनाया। इसमें वे किसी रिपोर्टर की तरह सवाल-जवाब कर रही थीं। हालांकि उन्हें अंदाजा नहीं था कि वीडियो को इतना रिस्पॉन्स मिलेगा और सड़क सुधार दी जाएगी।
यह सड़क करजत तहसील की खांडपे-कोंडीवडे की तरफ जाती है। जिससे गुजरते वक्त स्कूल की छात्राओं ने सड़क की खराब हालत पर अपनी दोस्त से सवाल किया। इस पर लड़की मराठी में जवाब देती है- “यह सड़क समृद्धि महामार्ग जैसी है। चलने पर पेट का पानी भी नहीं हिलता।”
तीसरी छात्रा, जो मोबाइल से वीडियो बनाते हुए कैमरापर्सन बनी थी, वह सड़क के गड्ढे दिखाते हुए कहती है- पता नहीं चल रहा है कि रास्ते में गड्ढे हैं या गड्ढों में रास्ता।
हालांकि, वीडियो वायरल होते ही विधायक ने यहां गड्ढों को भरवा दिया है। उनका कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण सड़क का कुछ हिस्सा बह गया था। मानसून खत्म होने के बाद नई सड़क बना दी जाएगी।
स्कूल ड्रेस में थीं सभी छात्राएं, सड़क पर भर दिखा बारिश का पानी
वीडियो बनाते वाली स्टूडेंट्स ने छतरी को बूम माइक की तरह इस्तेमाल किया। वीडियो के आखिर में एक छात्रा कहती है, “यह रिपोर्टर नेहा घारे हैं और उनके साथ कैमरापर्सन मानसी पवार हैं।”
छात्राओं के इस अलग अंदाज वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद स्थानीय विधायक महेंद्र थोरवे ने सड़क के गड्ढे भरने के लिए अस्थायी काम कराए।
सत्तारूढ़ शिवसेना से जुड़े विधायक महेंद्र थोरवे ने कहा कि भारी बारिश के कारण सड़क का कुछ हिस्सा बह गया था।
खबर अपडेट कर रहे हैं….
