महिंद्रा BE6 स्पोर्ट EQ 15 अगस्त को लॉन्च होगी:इलेक्ट्रिक SUV तीन स्क्रीन के साथ आएगी, 79kWh की बैटरी के साथ 683km चलेगी


महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE6 स्पोर्ट EQ तीन स्क्रीन सेटअप के साथ आएगी। कंपनी ने कार का पहली टीजर जारी किया है, जिसमें कई बड़े अपडेट्स सामने आए हैं। कंपनी कार को 15 अगस्त को लॉन्च करेगी। महिंद्रा BE6 की एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपए से शुरू होकर 26.90 लाख रुपए तक जाती है। भारत में इसका मुकाबला MG ZS EV, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा सिएरा EV, विनफास्ट VF7, मारुति ई-विटारा और टोयोटा इबेला जैसी गाड़ियों से है। एक्सटीरियर में नया मैट ग्रे शेड मिलेगा टीजर से पता चलता है कि BE6 के इस नए वर्जन में कई एक्सटीरियर अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। गाड़ी में एक नया मैट ग्रे शेड दिया गया है, जो इसके स्पोर्टी और स्पेस-एज लुक को और ज्यादा बेहतर बनाता है। इलेक्ट्रिक SUV में पहली बार 3 स्क्रीन सेटअप इलेक्ट्रिक SUV में सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में दिखेगा। महिंद्रा की अन्य बॉर्न-इलेक्ट्रिक SUV में मिलने वाला 3-स्क्रीन सेटअप पहले BE 6 में नहीं था, लेकिन अब इसमें यह फीचर मिलेगा। मौजूदा वर्जन में 12.3-इंच की दो डिस्प्ले मिलती है, पर अब पैसेंजर के लिए भी इसी साइज की एक और स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा अंदर नया इंटीरियर थीम और ब्राउन शेड की सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। दो बैटरी पैक ऑप्शन; सिंगल-मोटर सेटअप महिंद्रा BE 6 में ग्राहकों को 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं, जो सिंगल-मोटर सेटअप के साथ आते हैं। इलेक्ट्रिक SUV 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है यह इलेक्ट्रिक SUV अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा सेफ्टी फीचर्स वाली गाड़ियों में शामिल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *