जालौन में जंगली सियार का हमला:महिला और किशोर हुए घायल, ग्रामीणों में दहशत


जालौन के आटा थाना क्षेत्र के कुइयाझोर गांव में एक जंगली सियार ने दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इन हमलों के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पहली घटना में, कुइयाझोर निवासी एक महिला खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी। गांव के पास अचानक सियार ने उस पर हमला कर दिया और उसके हाथ में काट लिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण और चरवाहे मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सियार भाग गया। कुछ देर बाद, सियार ने एक अन्य स्थान पर 13 वर्षीय किशोर को निशाना बनाया। सियार ने किशोर के सीने में काट कर उसे घायल कर दिया। किशोर की चीख सुनकर ग्रामीणों ने पहुंचकर सियार को भगाया और उसे बचाया। गांव के लोग आसपास कर रहे निगरानी इन घटनाओं के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीण अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। खेतों की ओर जाने वाले लोग अब समूह बनाकर निकल रहे हैं, और कई ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गांव के आसपास निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि सियार को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *