![]()
महाशिवरात्रि के दृष्टिगत भदोही पुलिस ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा तैयारियां की हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल और क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा ने मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सेमराधनाथ मंदिर, कोईरौना और गंगा घाट का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की स्थिति जांची। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सतर्कता और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिव मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर तैनात पुलिस बल जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख शिव मंदिरों, गंगा घाटों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। यातायात व्यवस्था पर भी विशेष नजर श्रद्धालुओं की सुविधा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। भदोही पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है।
Source link
कांवड़ यात्रा को लेकर भदोही पुलिस ने कसी कमर:शिव मंदिरों और गंगा घाटों पर बढ़ाई सुरक्षा, पुलिसकर्मियों को दिए गए निर्देश