![]()
सीतापुर के हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 अगस्त को कक्षा 11 के छात्र विकास की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर वार्ड बॉय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं फार्मासिस्ट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विकास की मौत का कारण प्लूरल इफ्यूजन के परिणामस्वरूप सेप्टीसीमिया से उत्पन्न सेप्टीसीमिक शॉक बताया गया है। जांच समिति ने अस्पताल पहुंचकर स्थलीय और अभिलेखीय जांच की थी। इसके बाद रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी गई। समिति ने उपचार से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने के साथ चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी परीक्षण किया गया। खांसी-जुकाम और बुखार से पीड़ित था छात्र मामला हरगांव थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। कल्याणपुर निवासी सतीश बीती 6 अगस्त की सुबह अपने बेटे विकास को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक, विकास पिछले कई दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित था। सतीश ने बताया था कि बारिश में भीगने के बाद बेटे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने विकास का प्राथमिक उपचार किया और इंजेक्शन लगाने के लिए स्टाफ को निर्देशित किया। दो इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ने का परिजनों का आरोप परिजनों का आरोप था कि दो इंजेक्शन लगाए जाने के बाद विकास की हालत अचानक बिगड़ गई। उसे बेचैनी होने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, चिकित्सक पंकज कुमार ने बताया था कि विकास को परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए थे। उसकी सांस फूल रही थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। समिति बोली- अस्पताल पहुंचने के समय ही गंभीर थी हालत जांच समिति के मुताबिक, मरीज की हालत अस्पताल पहुंचने के समय ही गंभीर थी। अस्पताल में ऑक्सीजन और आवश्यक इंजेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बावजूद उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। समिति ने स्थलीय निरीक्षण, उपचार संबंधी अभिलेखों और स्टाफ से मिली जानकारी के आधार पर रिपोर्ट तैयार की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सेप्टीसीमिक शॉक बताया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर वार्ड बॉय निलंबित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड बॉय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं फार्मासिस्ट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
Source link
सीतापुर में छात्र की मौत के मामले में वार्ड-बॉय सस्पेंड:फार्मासिस्ट पर होगी विभागीय कार्रवाई, सीएचसी में 6 अगस्त को हुई थी कक्षा 11 के छात्र की मौत