Bhopal Schools Closed Due To Weather

  • Hindi News
  • National
  • UP Bihar Flood Alert & MP Heavy Rain: Bhopal Schools Closed Due To Weather

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।

राजधानी भोपाल में बारिश ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है। यहां बीते 24 घंटे के दौरान करीब 7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश के अलर्ट के चलते मंगलवार को भोपाल में सभी स्कूल बंद रहेंगे।

दरअसल, MP में इस समय लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। ग्वालियर से गुजर रही मानसून ट्रफ नमी लेकर आई है। इसे ही प्रदेश के 11 जिलों में जबरदस्त बारिश हुई है।

यूपी में सोमवार को लखनऊ-नोएडा समेत 30 से अधिक शहरों में बारिश हुई। गंगा-यमुना समेत 10 नदियां के उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

राजस्थान में झालावाड़,कोटा,बूंदी में सोमवार को तेज बारिश हुई। झालावाड़ में सबसे ज्यादा 12 इंच बारिश हुई। कालीसिंध और कोटा के नोनेरा ऐबरा बांध के गेट खोल दिए गए।

बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

राजस्थान के बूंदी में सोमवार को तेज बारिश से सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बहने लगीं।

राजस्थान के बूंदी में सोमवार को तेज बारिश से सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बहने लगीं।

मध्यप्रदेश के मंडला के छिताखुदरी-बिलटुकरी जलाशय में एक युवक बह गया।

मध्यप्रदेश के मंडला के छिताखुदरी-बिलटुकरी जलाशय में एक युवक बह गया।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नरहरा वाटरफॉल में 2 युवक बह गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नरहरा वाटरफॉल में 2 युवक बह गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया।

यूपी के सहारनपुर में भारी बारिश के बाद गंगराव नदी में अचानक सैलाब आने से नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

यूपी के सहारनपुर में भारी बारिश के बाद गंगराव नदी में अचानक सैलाब आने से नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

बिहार में खगड़िया के दियरा क्षेत्र से लोग पशुओं के साथ सुरक्षित स्थान के लिए पलायन कर रहे हैं।

बिहार में खगड़िया के दियरा क्षेत्र से लोग पशुओं के साथ सुरक्षित स्थान के लिए पलायन कर रहे हैं।

हरियाणा के गोहाना में तेज बारिश से जींद रोड पर जलभराव हो गया।

हरियाणा के गोहाना में तेज बारिश से जींद रोड पर जलभराव हो गया।

मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…

लाइव अपडेट्स

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में आज तापमान

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.