![]()
सेक्टर-82 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली युवती को शादी के करीब एक साल बाद पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। अब पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ फेज-दो थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सेक्टर-82 निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने प्रयागराज में 17 नवंबर 2024 को एक युवक से शादी की। शादी में पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालियों का व्यवहार बेहद खराब रहा। कई महीने तक पति अलग-अलग बहाने बनाकर दूरी बनाता रहा। इसी बीच ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में एक कार और फ्लैट की मांग की। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हनीमून पर थाइलैंड गए
पीड़िता के मुताबिक, शादी के कई माह बाद वह पति को हनीमून के लिए थाईलैंड लेकर गईं, लेकिन वहां आरोपी ने मारपीट की। इसके चलते उन्हें बीच में ही देश वापस लौटना पड़ा। किसी तरह परिवार को बचाने के लिए वह जुड़ी रहीं, लेकिन एक साल बाद जब वह पति को डॉक्टर के पास लेकर गईं तो जांच रिपोर्ट से पता चला कि वह समलैंगिक है। यह सुनकर आरोपी पति डॉक्टर से झगड़ा करके भाग गया। 2025 से मायके में रह रही
पीड़िता के मुताबिक, यह बात जब ननदोई और ननद को बताई तो उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की, जबकि उन दोनों ने ही रिश्ता कराया था। दिसंबर 2025 से वह मायके में रह रही हैं। पीड़िता ने पति, सास, ससुर और ननद-ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
शादी के एक साल बाद पता लगा पति समलैंगिंग:पता चलने पर पती ने पत्नी को मारने का किया प्रयास, 2024 में दोनों ने की थी शादी