ईरानी गैंग को प्रयागराज छोड़ने वाला टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार:27 किलो चांदी की लूट मामले में था वांछित, पास से मिली 7 किलो चांदी


वाराणसी में 16 जुलाई को हुई 27 किलो चांदी की लूट मामले में पुलिस ने तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी प्रशांत जेवियर टिर्की कार ड्राइवर है और इसने ही अपनी कार से शब्बीर, मसल्लाह, हफीज और जुल्फेकार को प्रयागराज से बनारस और फिर बनारस से प्रयागराज छोड़ा था। इसके पास से पुलिस ने 6.958 किलो चांदी बरामद की है। पुलिस ने बताया की इसे पता था की ये सभी लूट करने आये हैं और लूट कर जा रहे हैं। ऐसे में इसे भी संबंधित धराओं में जेल भेजा जा रहा है। प्रशांत पूर्व में भी तीन बार जेल जा चुका है। वाराणसी से प्रयागराज तक किए गए सीसीटीवी कैमरे चेक डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया – 16 जुलाई को हुई लूट मामले में पुलिस ने लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज वाराणसी से प्रयागराज तक देखे और टोल प्लाजा के भी फुटेज चेक किए। जिसके बाद ईरानी गैंग का नाम सामने आया और दो लोगों गिरफ्तार कर उनके पास से 4 किलो चांदी और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद की गई थी। इसके बाद बलेनो ड्राइवर प्रशांत की तलाश तेज की गई थी। झारखंड का रहने वाला है प्रशांत डीसीपी ने बताया – इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी की प्रशांत माल गोदाम, इंग्लिशिया लाइन पर मौजूद है। ऐसे में चौक पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से कुल 6.958 किलो चांदी बरामद हुई है। प्रशांत जेवियर टर्की लातेहर, झारखंड का रहने वाला है। और पूर्व में तीन मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।
क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर की थी लूट पुलिस बनकर कारोबारियों को निशाना बनाता है ईरानी गैंग

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *