नोएडा में निवेश के नाम पर 70 लाख ठगे:PM और वित्त मंत्री का दिखाया AI वीडियो, 16 बार में रकम की ट्रांसफर


फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का AI से बनाया फर्जी वीडियो दिखाकर साइबर ठगों ने ग्रेनो वेस्ट के 59 साल के व्यक्ति को निवेश के जाल में फंसा लिया। ठगों ने इसे वित्त मंत्रालय की योजना बताकर कम रकम निवेश करने पर बड़ा मुनाफा होगा। ठगों ने पीड़ित से 16 बार में 70.90 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों के फोन बंद मिले। शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। सुपरटेक इकोविलेज वन सोसाइटी निवासी विनोद कुमार शर्मा ने बताया इसी साल जनवरी महीने में फेसबुक पर निवेश से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। जिसमें प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का वीडियो था। वीडियो में 22,500 रुपये निवेश करने पर काफी अधिक रिटर्न मिलने का दावा किया गया था। सरकारी योजना और दोनों नेताओं का वीडियो देखकर उन्हें भरोसा हो गया। विज्ञापन पर दिए नंबर से किया संपर्क
विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने के बाद उन्होंने बताए गए खाते में 22,500 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद वाट्सऐप पर दिया शर्मा नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया। अधिक निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर उनसे 28 जनवरी को 1.50 लाख और तीन मार्च को 50 हजार रुपये और जमा करा लिए गए। मई में ठगों ने बताया कि निवेश से 4.32 लाख रुपये की कमाई हुई है।
पैसे निकालने के लिए संपर्क किया पीड़ित ने 16 बार में 70 लाख 90 हजार 65 रुपये ट्रांसफर करा लिए। चार अगस्त को रकम वापस लेने के लिए संपर्क किया तो आरोपियों के फोन बंद मिले। पांच अगस्त को साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की गई। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया ठगी में लिप्त बैंक खातों का पता किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *