![]()
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के ट्रांसपोर्ट नगर इकाई की ओर से रविवार को मौर्या रेस्टोरेंट एवं बैंक्विट हॉल में क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की जागरूकता और एकजुटता से ही समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी भ्रष्ट अधिकारी से घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी किसी भी समस्या की जानकारी संगठन को दें, संगठन मजबूती से कार्रवाई कराएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को चुनाव में जाति और धर्म से ऊपर उठकर व्यापारी के रूप में मतदान करना चाहिए। व्यापारी समाज में सभी जाति और धर्म के लोग शामिल हैं। अगर व्यापारी एकजुट होकर मतदान करें तो उनका मजबूत वोट बैंक सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इससे कोई भी राजनीतिक दल व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं कर सकेगा। पदाधिकारियों ने व्यापारियों के रक्षा की शपथ लीं शपथ ग्रहण समारोह में संजय गुप्ता ने ट्रांसपोर्ट नगर आदर्श व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा की शपथ दिलाई। सुनील मौर्य ने अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार मौर्य ने वरिष्ठ महामंत्री और अजय प्रताप सिंह ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। आनंद कुमार यादव ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयभान सिंह और रणजीत मौर्य ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। अमित कुमार शर्मा, अमरेंद्र कुशवाहा और अमित कुमार विश्वकर्मा ने संगठन मंत्री, विनोद मौर्य ने सलाहकार, रमेश चंद्र गुप्ता ने मीडिया प्रभारी, राजीव गुप्ता ने सह मीडिया प्रभारी और महेंद्र लाल अरोड़ा ने संरक्षक पद की शपथ ली। सचिन सिंह ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली। व्यापारियों ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प सम्मेलन में ट्रांसपोर्ट नगर इकाई के अध्यक्ष सुनील मौर्य और वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र कुमार मौर्य ने स्थानीय व्यापारियों की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह और नगर महामंत्री मोहित कपूर सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link
ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारी सम्मेलन, पदाधिकारियों ने ली शपथ:प्रदेश अध्यक्ष बोले- एकजुटता से ही समस्याओं का समाधान