कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का भाजपा पर हमला:बोले- राम मंदिर के नाम पर सत्ता में आए, अब चंदा चोरी करने वालों का साथ दे रहे


सीतापुर में महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस की ओर से ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि और सीतापुर सांसद राकेश राठौर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप अजय राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन अब राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों का साथ दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर छोटे लोगों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करनी है तो नृपेंद्र मिश्रा समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ की जानी चाहिए। ‘युवाओं को नौकरी की जगह लाठियां मिल रही हैं’ अजय राय ने युवाओं के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी देने के बजाय लाठियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को रोजगार और युवाओं के भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का आह्वान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकार, सम्मान और समानता की गारंटी देता है। इसकी रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। राहुल गांधी के समर्थन में जुटने की अपील कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संघर्ष को मजबूत करने के साथ राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने की अपील की। नेताओं ने दावा किया कि राहुल गांधी लगातार युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों और वंचित वर्गों के मुद्दे उठा रहे हैं। संगठन मजबूत करने पर जोर कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आम लोगों के बीच संविधान के मूल्यों को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मो. इरफान मंसूरी, जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी, रोशनी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनुपम राठौर, डॉ. ब्रज बिहारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *