![]()
बारामती एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनर प्लेन क्रैश हो गया। हादसा एयरपोर्ट कैंपस में रनवे से थोड़ी दूरी पर हुआ। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्लेन को नुकसान पहुंचा है। पुलिस के मुताबिक, हादसा एयरस्ट्रिप के पास करीब 12:30 बजे हुआ। फिलहाल जांच की जा रही है कि प्लेन में तकनीकी खराबी आई थी या कोई दूसरी समस्या थी। अधिकारी ने कहा कि अभी हादसे की वजह पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। करीब 7 महीने में बारामती एयरपोर्ट पर विमान क्रैश की यह दूसरी घटना है। इसी साल 28 जनवरी को महाराष्ट्र के तत्कालीन डिप्टी CM अजित पवार का विमान भी इसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई थी। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनर प्लेन क्रैश:7 महीने में दूसरी घटना; यहीं पर विमान हादसे में डिप्टी CM अजित पवार की मौत हुई थी