![]()
अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर युवाओं के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। यह घटना शनिवार-रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष बाइक खड़ी कर रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और बाइक पार्किंग को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के युवक मौके पर इकट्ठा होकर एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। इस दौरान बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 3 तस्वीरें देखिए- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। नगर कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में सच्चो, आजम, फाजिल सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
बाइक खड़ी करने को लेकर जमकर मारपीट, VIDEO:अमरोहा में बड़ा बाजार में हुई झड़प] 3 नामजद 10 अज्ञात पर FIR