![]()
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 दिवसीय यात्रा पर रविवार की शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। सोमवार की सुबह वह तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। शाम को गोरखपुर-सौनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक कराए गए चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इस सड़क का चौड़ीकरण 69 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री रविवार की शाम लगभग 5 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करेंगे। सोमवार की सुबह 9:30 बजे से नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क से निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यह तिरंगा यात्रा लगभग 3 किलोमीटर दूर जाकर संपन्न होगी। सीएम वहां तक पैदल जाएंगे। तिरंगा यात्रा के रूट पर जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा। नई सड़क के लोकार्पण से बढ़ेगी सुविधा गोरखपुर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में जारी कार्यों की श्रृंखला में रोड कनेक्टिविटी की एक और परियोजना पूर्ण कर ली गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली नौतनवां गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है। इसका चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड- 2 ने कराया है। सड़क चौड़ी हो जाने से ग्रीन सिटी और इससे जुड़ी कॉलोनियों में आवागमन सुगम होने के साथ ही माधोपुर बंधा जाने के लिए भी एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिला है। सड़क के दोनों तरफ ड्रेन का निर्माण कराया गया है ताकि जलनिकासी की भी समुचित व्यवस्था रहे। एक माह के भीतर रोड कनेक्टिविटी की तीसरी बार मिलेगी महत्वपूर्ण सौगात
गोरखपुर को एक माह के भीतर रोड कनेक्टिविटी की तीसरी बार महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 690 करोड़ रुपये की लागत से बने 11.6 किमी लंबी भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने 23 जुलाई को 429.49 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए 2.6 किमी लंबे जिले के पहले सिक्सलेन फ्लाई ओवर और 278 करोड़ रुपये की लागत से बने पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक बनी फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया था। अब 10 अगस्त को सीएम योगी 69.58 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की एक और परियोजना का लोकार्पण करने जा रहे हैं।
Source link
3 दिसवीय दौरे पर आज आएंगे CM योगी:कल तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे; शाम को सड़क का लोकार्पण करेंगे