![]()
हरदोई में कासिमपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को सियासी बयानबाजी तेज हो गई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता रत्ना सिंह ने पुलिस पर अंकित गौतम को द्वेषवश फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपी की क्लीनिक से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने शनिवार शाम 5:04 बजे मामले की जानकारी दी। CJP प्रवक्ता ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल CJP प्रवक्ता रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया कि कासिमपुर पुलिस ने अंकित गौतम को राजनीतिक द्वेष के चलते झूठे मुकदमे में फंसाया है। उन्होंने दावा किया कि अंकित 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए ‘चलो संसद’ आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल था। इसी वजह से उसे निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। ‘हथियार बरामदगी का दावा निराधार’ रत्ना सिंह ने पुलिस के उस दावे को भी खारिज किया, जिसमें अंकित की क्लीनिक से अवैध हथियार मिलने की बात कही गई है। उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव और पुरानी रंजिश का नतीजा बताया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस बोली- शिकायत के बाद क्लीनिक से गिरफ्तारी सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, मुखबिर और ग्रामीणों से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्राम मोउद्दीनपुर (मजरा मासू) निवासी अंकित पुत्र सूरजबली को बड़ागांव स्थित उसकी क्लीनिक से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अंकित झोलाछाप डॉक्टर है और क्लीनिक संचालित करता है। तमंचा और दो कारतूस बरामद करने का दावा पुलिस ने दावा किया कि आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके आधार पर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वीडियो समेत कई साक्ष्य पुलिस के पास मौजूद हैं। आरोपों पर सीओ ने टिप्पणी से किया इनकार CJP प्रवक्ता की ओर से लगाए गए राजनीतिक दबाव और द्वेष के आरोपों पर सीओ संडीला ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और CJP प्रवक्ता के आरोपों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
Source link
झोलाछाप की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान:CJP प्रवक्ता बोलीं- पुलिस ने फंसाया; पुलिस ने कहा- तमंचा और 2 कारतूस मिले