एटा में कंटेनर ने बाइक सवार सुपरवाइजर को रौंदा:साथी ने कूदकर बचाई जान, ड्यूटी खत्म कर जा रहा था घर


एटा में शनिवार रात रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। थाना बागवाला क्षेत्र में हिम्मतपुर भट्ठे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार 26 वर्षीय युवक कंटेनर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान बाइक पर पीछे बैठे साथी ने चलती बाइक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मृतक की पहचान दीपक पुत्र दलवीर सिंह, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी गांव किलरमऊ थाना बागवाला के रूप में हुई है। दीपक एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करता था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह एटा मंडी से अपनी ड्यूटी खत्म कर गांव के ही साथी रामबहादुर पुत्र नाथूराम, उम्र करीब 35 वर्ष के साथ बाइक से घर लौट रहा था। देखिए घटना की तस्वीरें… पीछे से आई मौत की रफ्तार बताया गया कि दोनों बाइक सवार हिम्मतपुर भट्ठे के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा कंटेनर संख्या HR 55 AA 5803 अचानक अनियंत्रित हो गया और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर जा गिरी। दीपक कंटेनर की चपेट में आ गया और पहियों के नीचे कुचल गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे रामबहादुर ने हादसा होते ही बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। कुछ ही पलों में घटनास्थल चीख-पुकार से गूंज उठा। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पांच साल पहले हुई थी शादी दीपक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक दीपक चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है। उसका बड़ा भाई सुशील ट्रक चालक है, जबकि दीपक निजी कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि दीपक की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। उसका चार साल का बेटा प्रिंस है। जिस पिता के साथ मासूम प्रिंस अपना भविष्य देख रहा था, वह अब हमेशा के लिए उससे दूर हो गया। चाचा बोले-पलभर में उजड़ गया परिवार मृतक के चाचा दुर्गेश यादव ने बताया कि दीपक ड्यूटी खत्म कर गांव के साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। हिम्मतपुर भट्ठे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली। पुलिस के मुताबिक कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक हादसे के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। एक तेज रफ्तार कंटेनर ने कुछ ही सेकंड में एक परिवार का सहारा छीन लिया। पीछे रह गए बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और चार साल का मासूम बेटा अब दीपक की यादों के सहारे जिंदगी काटने को मजबूर हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *