मुरादाबाद में 10 अगस्त को अवकाश:कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि के कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे


मुरादाबाद जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा और श्रावण माह की शिवरात्रि के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिले में 10 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। यह निर्णय कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और शहर व जिले के प्रमुख मार्गों पर संभावित यातायात दबाव को देखते हुए लिया गया है। 11 अगस्त को श्रावण माह की शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़िये विभिन्न मंदिरों में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों के शहर और मुख्य मार्गों से गुजरने की संभावना है, जिससे यातायात जाम और शांति व्यवस्था प्रभावित होने का अंदेशा है। घोषित अवकाश कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों के साथ-साथ उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा से संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। इस कदम से छात्रों और शिक्षकों को कांवड़ यात्रा के कारण होने वाली यातायात संबंधी असुविधाओं से राहत मिलेगी। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन संस्थानों में बोर्ड, विश्वविद्यालय या किसी आयोग की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, उन पर यह अवकाश लागू नहीं होगा। ऐसी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *