![]()
हापुड़ के धीरखेड़ा में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 29वें कांवड़ सेवा शिविर का शनिवार शाम 4 बजे शुभारंभ हुआ। मेरठ की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर और हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। शिविर में कांवड़ियों के लिए शुद्ध भोजन, दवाइयां, डॉक्टर, एंबुलेंस और विश्राम की व्यापक व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि धीरखेड़ा और हापुड़ के उद्यमियों के सहयोग से ये सभी सुविधाएं शिवभक्तों को प्रदान की जा रही हैं। कई उद्यमी स्वयं भी सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। देखें, 3 तस्वीरें… कार्यक्रम का मंच संचालन विजय शंकर शर्मा ने किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। धीरज चुग ने बताया कि उद्यमी हर वर्ष कांवड़ियों की सेवा के लिए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आगे आते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस बार भी शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जोर देकर कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने शिवभक्तों की सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए उद्योगपतियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्वामी कनक नन्द सरस्वती, खरखौदा ब्लॉक प्रमुख पुनीत त्यागी और सहायक विकास अधिकारी नितिन जैन, मनोज गुप्ता, अतुल गोयल, पवन शर्मा, लवलीन गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, प्रमोद गोयल, राजेंद्र गुप्ता, अशोक छारिया, राजीव गर्ग, संदीप चौधरी, गौरव अग्रवाल, हरीश ग्रोवर, कपिल अरोड़ा, नीरज गुप्ता और मोहित जैन सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।
Source link
धीरखेड़ा में 29वें कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ:शिवभक्तों को भोजन-एंबुलेंस सुविधा, एसपी ने सुरक्षा को बताया प्राथमिकता